Mac के लिए वॉइस टाइपिंग

वॉइस टाइपिंग जो आपकी अपनी भाषा को समझती है।

ज़्यादातर डिक्टेशन ऐप्स इंग्लिश के लिए ठीक हैं, लेकिन हिंदी में नाम गलत कर देते हैं, मात्राएँ उलट-पुलट हो जाती हैं और बीच में दो इंग्लिश शब्द आते ही वाक्य बिखर जाता है। Lipo अलग है। आप अपनी रोज़मर्रा की भाषा में बोलें, Lipo साफ़-सुथरा टेक्स्ट तैयार करके कर्सर पर पेस्ट कर देता है, या सीधे दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देता है।

कार्ड की ज़रूरत नहीं। macOS 15.2 या उसके बाद के वर्ज़न पर उपलब्ध।आपके Mac के लिए उपलब्ध।

Mac पर Lipo वॉइस टाइपिंग ऐप, जिसमें कुल डिक्टेशन टाइम, प्रति मिनट शब्द की औसत स्पीड, कुल शब्द और टाइप करने में लगने वाला अनुमानित समय दिखाया गया है
यह कैसे काम करता है

बस तीन आसान कदम, और टेक्स्ट आपकी स्क्रीन पर।

जब आप बोलते हैं, Lipo सुनता है। बोलना ख़त्म होते ही Lipo आपके सामने खुली ऐप में, ठीक कर्सर की जगह टेक्स्ट पेस्ट कर देता है।

स्टेप 01

कर्सर वहां रखें जहां टेक्स्ट चाहिए

ईमेल, चैट विंडो, कोई डॉक्युमेंट, फ़ॉर्म या कोड एडिटर। जहां भी आप टाइप कर सकते हैं।

स्टेप 02

शॉर्टकट दबाएं और बोलना शुरू करें

शुरू करने के लिए शॉर्टकट एक बार दबाएं और अपनी सामान्य गति में बोलें। आप चाहें तो Hold to talk ऑन करके सिर्फ़ बटन दबाए रखने तक भी बोल सकते हैं।

स्टेप 03

शॉर्टकट दोबारा दबाएं और टेक्स्ट तैयार पाएं

Lipo आपकी बात को साफ़-सुथरा बनाकर तुरंत पेस्ट कर देता है। आपको कुछ भी कॉपी या पेस्ट नहीं करना पड़ता।

खुद देखिए

2 मिनट से भी कम में देखिए, आपकी आवाज़ कैसे तैयार टेक्स्ट बन जाती है।

असल बातचीत के उदाहरण

जैसे आप बात करते हैं, वैसे ही बोलें।

कोई भी इंसान बोलते समय एकदम किताबी भाषा नहीं बोलता। Lipo बोलते वक़्त छूटे फ़ालतू शब्दों को हटाता है, सही जगह पंक्चुएशन लगाता है, और बात को सही ढंग से लिखता है। अलग-अलग सिचुएशन देखने के लिए उदाहरण बदलें।

टीम को स्टैंडअप अपडेट

Casual
आप बोलते हैं

हैलो टीम वो एक अपडेट आज का रिलीज़ कल सुबह जा रहा है दोपहर में नहीं मतलब सुबह ग्यारह बजे क्योंकि टेस्ट टीम से अभी तक साइन ऑफ़ नहीं आया और वो कोई स्टेजिंग पर पेमेंट फ़्लो ज़रा देख लेगा लॉगिन के बाद कोई एरर आ रहा है लगता है

Lipo लिखता है

हैलो टीम, एक अपडेट। आज का रिलीज़ कल सुबह 11 बजे जा रहा है, क्योंकि टेस्ट टीम से अभी तक साइन ऑफ़ नहीं आया है।

कोई स्टेजिंग पर पेमेंट फ़्लो ज़रा देख लेगा? लॉगिन के बाद कोई एरर आ रहा है।

क्लाइंट को काम का अपडेट

Formal
आप बोलते हैं

सर वो लोगो का दूसरा ड्राफ़्ट भेज दिया है मतलब आपके फ़ीडबैक के हिसाब से रंग हल्का किया है और फ़ॉन्ट भी बदला है और वो इसमें और कोई बदलाव चाहिए तो बता दीजिएगा और इनवॉइस काम पूरा होने पर भेज दूँगा धन्यवाद रोहित

Lipo लिखता है

सर,

लोगो का दूसरा ड्राफ़्ट भेज दिया है। आपके फ़ीडबैक के अनुसार रंग हल्का किया है और फ़ॉन्ट भी बदला है। इसमें और कोई बदलाव चाहिए तो बता दीजिएगा। इनवॉइस काम पूरा होने पर भेज दूँगा।

धन्यवाद,
रोहित

Claude Code या Cursor को निर्देश

Vibe Coding
आप बोलते हैं

अच्छा प्राइसिंग कार्ड्स के बीच का गैप थोड़ा बढ़ा दो और बटन का कॉर्नर रेडियस थोड़ा और गोल कर दो वो मोबाइल पर कार्ड एक के नीचे एक आएँगे और फिर एजेंट्स डॉट एमडी फ़ाइल में लिख देना कि हम सारी स्पेसिंग के लिए टेलविंड स्केल इस्तेमाल करते हैं और हाँ खत्म करने से पहले बिल्ड एक बार चला लेना

Lipo लिखता है

प्राइसिंग कार्ड्स के बीच का गैप थोड़ा बढ़ा दो, और बटन का कॉर्नर रेडियस थोड़ा और गोल कर दो। मोबाइल पर कार्ड एक के नीचे एक आएँगे।

फिर AGENTS.md फ़ाइल में लिख देना कि हम सारी स्पेसिंग के लिए Tailwind स्केल इस्तेमाल करते हैं। खत्म करने से पहले बिल्ड एक बार चला लेना।

कल के कामों की लिस्ट

Casual
आप बोलते हैं

कल के लिए एक लिस्ट बना लेता हूँ वो पहले सुबह क्लाइंट कॉल निपटा लूँगा फिर इनवॉइस भेज दूँगा और दोपहर के बाद लैंडिंग पेज की कॉपी पूरी करूँगा और आखिर में रात को पोर्टफ़ोलियो में नया काम जोड़ दूँगा

Lipo लिखता है

कल के लिए एक लिस्ट:
1. सुबह क्लाइंट कॉल निपटाऊँगा
2. इनवॉइस भेज दूँगा
3. दोपहर के बाद लैंडिंग पेज की कॉपी पूरी करूँगा
4. रात को पोर्टफ़ोलियो में नया काम जोड़ूँगा

आप हिंदी में बोलिए, Lipo अंग्रेज़ी में लिखेगा

Translation
आप हिंदी में बोलते हैं

हाय सारा वो फ़ाइलें मिल गईं शुक्रिया मतलब होमपेज का डिज़ाइन कल तक भेज दूँगा और लेकिन अंदर के पेजों के लिए दो दिन और लगेंगे क्योंकि कंटेंट अभी पूरा नहीं मिला है और वो अगर आप बाकी कंटेंट आज दे दें तो शुक्रवार तक पूरा काम खत्म कर दूँगा और इनवॉइस काम पूरा होने पर भेजूँगा

Lipo अंग्रेज़ी में लिखता है

Hi Sarah,

Thank you, I have received the files. I can send you the homepage design by tomorrow. The inner pages will need two more days, as I do not have all the content yet.

If you can share the rest of the content today, I can finish the whole project by Friday. I will send the invoice once the work is done.

हटाए गए शब्द Lipo द्वारा जोड़े गए यही खूबी सभी 50+ भाषाओं में पूरी तरह काम करती है।
Lipo से अपना समय बचाएं

आप टाइप करने से कहीं ज़्यादा तेज़ी से बोलते हैं।

हाथ से टाइप करना धीमा होता है। आम तौर पर लोग एक मिनट में 30 से 40 शब्द टाइप करते हैं। वहीं बोलते समय रफ़्तार 120 शब्द प्रति मिनट या उससे ज़्यादा होती है। यानी 3 से 4 गुना तेज़ी, जिससे हर हफ़्ते घंटों का समय बचता है।

अपनी टाइपिंग स्पीड और प्रति घंटे की वैल्यू डालकर देखें कि आप कितना समय और पैसा बचा सकते हैं।

50+
भाषाएं
3
राइटिंग मोड्स
7
दिन फ़्री
एक घंटे की टाइपिंग60 मिनट

35 शब्द प्रति मिनट पर, लगभग 2,100 शब्द

वही शब्द, बोलकर18 मिनट

120 शब्द प्रति मिनट पर, बातचीत की सामान्य गति

बचा हुआ समय 42 मिनट टाइपिंग के हर एक घंटे के मुक़ाबले
बचा हुआ पैसा ₹350 ₹500 प्रति घंटे के हिसाब से

हफ़्ते में पाँच दिन रोज़ एक घंटा टाइप करने पर, आप हर हफ़्ते 3 घंटे 30 मिनट और ₹1,750 बचाते हैं।

Lipo की Dictation स्क्रीन जिसमें तीन राइटिंग मोड्स Casual, Formal और Vibe Coding, एक Polish text स्विच, भाषा चुनने का विकल्प, और Mail तथा Messages के लिए अलग-अलग मोड्स दिख रहे हैं
मोड्स

चुनें कि टेक्स्ट कितना फॉर्मल या कैज़ुअल होना चाहिए।

वही बात एक कैज़ुअल चैट बन सकती है या क्लाइंट के लिए एक फॉर्मल ईमेल। आपको जैसा चाहिए, वैसा चुनें।

  • Casualचैट्स, नोट्स और क्विक मैसेजेस के लिए। ग्रामर और पंक्चुएशन ठीक करता है, पर आपकी स्वाभाविक भाषा बनाए रखता है।
  • Formalईमेल्स, रिपोर्ट्स और ऑफ़िस की बातचीत के लिए। साफ़-सुथरी और प्रोफ़ेशनल भाषा, बिना किसी दिखावटी बनावट के।
  • Vibe CodingAI कोडिंग प्रॉम्प्ट्स के लिए। फ़ाइल के नाम, कमांड्स और टेक्निकल शब्द बिल्कुल वैसे ही रखता है जैसे आपने बोले थे।

आप अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग मोड भी सेट कर सकते हैं। जैसे Mail के लिए Formal और Messages के लिए Casual.

Translation

एक भाषा में बोलें, दूसरी में पेस्ट पाएं।

आप जिस भाषा में बोलते हैं और जिस भाषा में टेक्स्ट चाहते हैं, दोनों को चुनें। फिर तय करें कि ट्रांसलेशन कब काम करे: बंद रखें, हर बार डिक्टेशन के साथ चालू रखें, या सिर्फ़ दूसरा शॉर्टकट दबाने पर ऑन करें।

यह 50+ भाषाओं में से किन्हीं भी दो के बीच काम करता है। आप हिंदी बोलें और Lipo अंग्रेज़ी लिखेगा। आप अंग्रेज़ी बोलें और Lipo स्पैनिश लिखेगा।

Mac पर Lipo इकलौता वॉइस टाइपिंग ऐप है जो आपके बोलते-बोलते रियल-टाइम में ट्रांसलेट करता है।दूसरे ऐप्स सिर्फ़ वही लिखते हैं जो आपने बोला। फिर उसे ट्रांसलेट करने की मेहनत आपको ख़ुद करनी पड़ती है।

Lipo में Translation स्क्रीन: आप कोई भी भाषा बोलें, Lipo इंग्लिश में पेस्ट करता है, ट्रांसलेशन ऑन करने के तीन विकल्पों और अलग ट्रांसलेशन शॉर्टकट के साथ
सिर्फ़ डिक्टेशन ही नहीं

Lipo केवल एक वॉइस टाइपिंग ऐप नहीं है।

Ask Lipo, स्क्रीनशॉट, कस्टम डिक्शनरी, Visual Brief और क्लिपबोर्ड हिस्ट्री सब एक ही ऐप में हैं और एक ही शॉर्टकट की आदत से चलते हैं। पाँच अलग-अलग टूल्स के बीच उलझने के बजाय, एक ही जगह से सारा काम तेज़ी से निपटाएँ।

Screenshots सिर्फ़ Lipo में

किसी को स्क्रीन दिखाने के लिए अब फ़ाइल सेव करने, फ़ोल्डर ढूंढने और ड्रैग करने का झंझट ख़त्म। जब आप बोल रहे हों, तभी स्क्रीन का कोई हिस्सा कैप्चर करें। Lipo उसे आपके बोले गए शब्दों के साथ जोड़ देगा, ताकि AI को आपकी बात और तस्वीर दोनों एक साथ मिल सकें।

या फिर बिना बोले सीधे मेनू बार से भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। कोई एरिया या विंडो कैप्चर करें, ऐरो या हाइलाइट जोड़ें, और प्राइवेट जानकारी को ब्लर करें, बिना किसी अलग एडिटर को खोले।

Lipo में Screenshot स्क्रीन जिसमें फ़ाइल फ़ॉर्मैट और एरिया कैप्चर, कैप्चर और पेस्ट, विंडो कैप्चर के शॉर्टकट्स दिख रहे हैं

कस्टम डिक्शनरी

आपका अपना नाम, आपकी कंपनी, क्लाइंट, ब्रांड या किसी जगह का नाम। वॉइस टाइपिंग में अक्सर ये शब्द ग़लत हो जाते हैं और रोज़ हाथ से ठीक करने पड़ते हैं। बस एक बार अपनी डिक्शनरी में जोड़ें और Lipo उन्हें हमेशा सही लिखेगा। Lipo ख़ुद भी सीखता है: अभी-अभी पेस्ट हुए टेक्स्ट में आप कोई नाम ठीक करें, तो Lipo सही स्पेलिंग आपकी डिक्शनरी में जोड़ लेता है और आपको बता भी देता है।

Visual Brief Beta सिर्फ़ Lipo में

जिस चीज़ को आप स्क्रीन पर दिखा सकते हैं, उसके लिए तीन पैराग्राफ़ टाइप करने की ज़रूरत नहीं। अपनी स्क्रीन रिकॉर्ड करें, अपनी आवाज़ में समझाएं, और Lipo एक व्यवस्थित प्रॉम्प्ट तैयार करके Claude, ChatGPT या Cursor को भेज देगा।

क्लिपबोर्ड हिस्ट्री

आपने जो कुछ भी कॉपी किया है, Lipo उसे संभाल कर रखता है ताकि आप बाद में दोबारा पेस्ट कर सकें। जब चाहें इसे बंद कर दें और हिस्ट्री हट जाएगी। यह आपके कंप्यूटर पर ही रहता है, किसी सर्वर पर नहीं जाता।

Lipo में Clipboard History स्क्रीन जिसमें क्लिपबोर्ड हिस्ट्री, कॉपियां सेव करने और मेनू बार आइकन के विकल्प दिख रहे हैं

Ask Lipo Pro Plus

कोई टेक्स्ट सिलेक्ट करें, अपना डिक्टेशन शॉर्टकट लगातार दो बार दबाएं और बोलें कि आपको क्या चाहिए, जैसे “इसे थोड़ा छोटा कर दो” या “इसे इंग्लिश में ट्रांसलेट कर दो”। Lipo सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट की जगह उसका नया वर्ज़न रख देता है। यह आपकी कही बात पेस्ट नहीं करता, बल्कि वही काम करता है जो आपने कहा।

कुछ भी सिलेक्ट न हो, तो Ask Lipo कर्सर की जगह नया टेक्स्ट लिख देता है। कोई ईमेल खोलकर Reply पर क्लिक करें और बोलें “रिप्लाई कर दो कि शुक्रवार को मैं बिज़ी हूँ, पर अगले हफ़्ते चलेगा”। अगर आपने Context awareness ऑन किया है, जिससे Lipo स्क्रीन पर खुला टेक्स्ट पढ़ पाता है, तो वह ईमेल पढ़कर पूरा रिप्लाई लिख देता है, ग्रीटिंग से लेकर आख़िरी लाइन तक। Lipo कभी Send नहीं दबाता, इसलिए भेजने से पहले आप रिप्लाई पढ़ सकते हैं।

Context awareness

Context awareness ऑन करें, तो डिक्टेशन शुरू करते ही Lipo आपकी खुली विंडो का टेक्स्ट पढ़ लेता है। इससे नाम उसी स्पेलिंग में लिखे जाते हैं जैसे आपकी स्क्रीन पर दिख रहे हैं, और आपकी बात उस वाक्य में ठीक से फ़िट होती है जो आप लिख रहे हैं। Lipo सिर्फ़ टेक्स्ट पढ़ता है, इसके लिए कभी स्क्रीनशॉट नहीं लेता, और पासवर्ड फ़ील्ड्स को छोड़ देता है।

Snippets

ईमेल सिग्नेचर, मीटिंग लिंक या अपना पता, जो टेक्स्ट आप बार-बार लिखते हैं, उसे Snippets में एक बार सेव करें और एक छोटा-सा नाम दे दें। डिक्टेशन करते समय बस वह नाम बोलें, और Lipo उसकी जगह पूरा टेक्स्ट पेस्ट कर देता है।

मान लीजिए आपने cal.com/yourname को “मेरा कैलेंडर लिंक” नाम से सेव किया है। आप बोलते हैं “ये रहा मेरा कैलेंडर लिंक, कोई भी टाइम चुन लीजिए” और Lipo लिखता है “ये रहा cal.com/yourname, कोई भी टाइम चुन लीजिए।” AI तक आपकी बात के साथ सिर्फ़ यह नाम जाता है। सेव किया हुआ टेक्स्ट Lipo आपके Mac पर ही जोड़ता है।

बोलते समय म्यूज़िक म्यूट करें

इसे ऑन करें, तो डिक्टेशन शुरू होते ही Lipo आपके Mac की आवाज़ म्यूट कर देता है, ताकि चलता हुआ कोई गाना या वीडियो आपके टेक्स्ट में न आ जाए। डिक्टेशन रोकते ही आवाज़ वापस आ जाती है। Zoom, Teams, FaceTime या ऐसी किसी ऐप पर कॉल चल रही हो, तो Lipo आवाज़ बंद नहीं करता।

प्राइसिंग

दो प्लान। दोनों मंथली। जब चाहें कैंसल करें।

Pro Plus में 7 दिन का फ़्री ट्रायल मिलता है और किसी कार्ड की ज़रूरत नहीं होती। Pro Starter पर सब्सक्राइब करते ही बिलिंग शुरू होती है।

Pro Starter
$7.99 / महीना
  • अनलिमिटेड डिक्टेशन
  • 50+ भाषाएं सपोर्टेड
  • रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन
  • 20,000 ट्रांसलेटेड शब्द / महीना
  • स्क्रीनशॉट और क्लिपबोर्ड
  • Snippets और Context awareness
  • 5 Visual Briefs / महीना Beta
Pro Starter शुरू करें
Pro Plus
$12.99 / महीना
  • Pro Starter की हर एक चीज़
  • Ask Lipo: बोलकर लिखें और एडिट करें
  • अनलिमिटेड ट्रांसलेशन
  • 20 Visual Briefs / महीना Beta
  • शुरुआत के लिए 7 दिन बिल्कुल फ़्री
7 दिन का फ़्री ट्रायल शुरू करें

कार्ड की ज़रूरत नहीं · Pro Plus का पूरा ऐक्सेस

ट्रायल पूरा हो गया? Pro Plus सब्सक्राइब करें

कोई लंबा कॉन्ट्रैक्ट नहीं। जब चाहें कैंसल करें।

FAQ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भाषाएं, प्राइवेसी और परमिशन। अगर आपका सवाल यहाँ नहीं है, तो हमारे कॉन्टैक्ट पेज पर लिखें और हम मदद करेंगे।

हाँ। Lipo मानक हिंदी के साथ सबसे अच्छा काम करता है। अलग एक्सेंट में बोलने पर भी आमतौर पर अच्छा लिखता है, लेकिन बहुत स्थानीय बोली के शब्द हमेशा ठीक वैसे नहीं आते जैसे आपने बोले।

हिंदी बातचीत के बीच बोले जाने वाले आम अंग्रेज़ी शब्द हिंदी लिपि में लिखे जाते हैं, जैसे मीटिंग, क्लाइंट या मैसेज। वहीं ऐप्स के नाम, फ़ाइल के नाम, कमांड्स और टेक्निकल कोड्स अपने मूल अंग्रेज़ी अक्षरों में ही रहते हैं।

हाँ, Translation सेटिंग्स में बोलने की भाषा हिंदी और लिखने की भाषा अंग्रेज़ी सेट कर लें। इसके बाद आप हिंदी में बोलेंगे और स्क्रीन पर साफ़ अंग्रेज़ी टेक्स्ट पेस्ट होगा, जिसे आप सीधे किसी विदेशी क्लाइंट को भेज सकते हैं या किसी AI टूल में पेस्ट कर सकते हैं।

आप चाहें तो ट्रांसलेशन के लिए एक अलग कीबोर्ड शॉर्टकट भी रख सकते हैं। इससे आपका मुख्य शॉर्टकट हमेशा हिंदी लिखेगा, और दूसरा शॉर्टकट दबाने पर वही बात सीधे अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट होकर आएगी।

Lipo हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा 50+ भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें स्पैनिश, फ़्रेंच, बांग्ला, अरबी और जापानी शामिल हैं। दोनों प्लान्स में भाषाओं की पूरी लिस्ट मिलती है। ट्रांसलेशन की सुविधा भी शामिल है: Pro Starter पर हर महीने 20,000 शब्द और Pro Plus पर अनलिमिटेड।

हाँ। आपकी डिक्टेशन हिस्ट्री, स्क्रीनशॉट, क्लिपबोर्ड और रिकॉर्डिंग्स आपके अपने Mac पर ही सुरक्षित रहती हैं, और आपके तय किए गए समय के बाद अपने आप डिलीट भी हो सकती हैं।

जब आप डिक्टेशन, क्लीनअप, Ask Lipo या Visual Brief का इस्तेमाल करते हैं, तो उस रिक्वेस्ट को पूरा करने के लिए सिर्फ़ ज़रूरी डेटा ही हमारे भरोसेमंद पार्टनर्स को भेजा जाता है। Context awareness ऑन होने पर इसमें वह टेक्स्ट भी शामिल होता है जो Lipo ने आपकी स्क्रीन से पढ़ा। Lipo या वो पार्टनर्स आपके डेटा को कभी बेचते नहीं हैं और न ही उस पर कोई AI मॉडल ट्रेन करते हैं।

Microphone: ज़रूरी है, ताकि जब आप बोलें तो Lipo आपकी आवाज़ सुन सके।

Accessibility: ज़रूरी है, ताकि Lipo तैयार टेक्स्ट को सीधे आपके काम वाले ऐप में पेस्ट कर सके। Ask Lipo और Context awareness भी इसी परमिशन से वह टेक्स्ट पढ़ते हैं जिस पर आप काम कर रहे हैं, और Lipo इसी से समझ पाता है कि आपने उसके पेस्ट किए किसी शब्द को ठीक किया है।

Screen Recording: यह ऑप्शनल है, और केवल तभी काम आती है जब आप स्क्रीनशॉट लेते हैं या Visual Brief इस्तेमाल करते हैं। Lipo बैकग्राउंड में आपकी स्क्रीन की निगरानी कभी नहीं करता।

ज़्यादातर ऐप्स सिर्फ़ अंग्रेज़ी को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। हिंदी जैसी भाषाओं में नाम ग़लत हो जाते हैं, मात्राएं इधर-उधर बिखर जाती हैं और रोज़मर्रा की हिंग्लिश आते ही सिस्टम अटक जाता है। Lipo ख़ास तौर पर 50+ भाषाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, और यह आपकी बात को ठीक वैसे ही लिखता है जैसे आप असल ज़िंदगी में बोलते हैं। English भी पूरी रफ़्तार में सपोर्टेड है।

साथ ही, Mac पर Lipo इकलौता ऐप है जो आपके बोलते-बोलते रियल-टाइम में ट्रांसलेट करता है। आप अपनी भाषा में बोलते हैं और Lipo दूसरी भाषा में टेक्स्ट पेस्ट कर देता है।

Lipo सिर्फ़ डिक्टेशन तक सीमित नहीं है। इसमें बोलकर टेक्स्ट एडिट करने के लिए Ask Lipo, स्क्रीनशॉट एडिटर, क्लिपबोर्ड हिस्ट्री, AI कोडिंग के लिए Visual Brief और ख़ास नामों के लिए कस्टम डिक्शनरी भी शामिल है। यानी पाँच अलग टूल्स का काम सिर्फ़ एक ऐप में।

हाँ, Pro Plus में Ask Lipo के साथ। टेक्स्ट सिलेक्ट करें, अपना डिक्टेशन शॉर्टकट लगातार दो बार दबाएं, और बोलें कि क्या चाहिए, जैसे “इसे थोड़ा और फॉर्मल कर दो” या “इसे बुलेट पॉइंट्स में लिख दो”। Lipo सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट की जगह नया वर्ज़न रख देता है।

Ask Lipo नया टेक्स्ट भी लिखता है। कोई ईमेल खोलकर Reply पर क्लिक करें और बोलें “रिप्लाई कर दो कि मंगलवार को मैं जॉइन कर सकता हूँ”, और Lipo कर्सर की जगह रिप्लाई लिख देगा। Context awareness ऑन करें, ताकि Lipo वह ईमेल पढ़ सके जिसका आप जवाब दे रहे हैं। Lipo कभी Send नहीं दबाता।

50+ भाषाओं में टाइपिंग से 3 गुना तेज़। हर हफ़्ते घंटों की बचत। टाइप करने के बजाय बोलें। साफ़ और सटीक टेक्स्ट, तुरंत भेजने के लिए तैयार, आपकी भाषा में। अपनी भाषा में बोलें, पाएँ किसी भी भाषा में। 7 दिन फ़्री इस्तेमाल करें। कार्ड की ज़रूरत नहीं।

Lipo आपके Mac की हर ऐप में, हिंदी, अंग्रेज़ी और 50+ अन्य भाषाओं में काम करता है।